जीरो पॉवर्टी, पीएम सूर्य घर और एफएमडी अभियान की डीएम ने की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जीरो पॉवर्टी अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम सूर्य घर योजना, बीबीजी रामजी योजना, आईजीआरएस, एक जनपद-एक नदी अभियान, गौशालाओं, प्राकृतिक खेती तथा खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में राशन कार्ड सत्यापन के केवल दो प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें तत्काल निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 4,691 लाभार्थियों का सत्यापन अभी शेष है। सभी पात्र परिवारों का शीघ्र सत्यापन कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को अभियान चलाकर सभी लंबित कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही 14 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों और उनके आसपास स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त स्वच्छता संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। जनपद में स्थापित सभी बल्क वेस्ट जनरेटर संस्थानों द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में बताया गया कि जुलाई 2026 तक जनपद का लक्ष्य 6,399 है। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बीबीजी रामजी योजना की समीक्षा में उन्होंने कहा कि यह योजना 1 जुलाई से लागू हो चुकी है और इसके लगभग 70 प्रतिशत कार्य जल संरक्षण से संबंधित हैं। सभी बीडीओ को ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित कर कार्यों का चिन्हांकन करने तथा शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद को इस महत्वपूर्ण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अग्रणी बनाया जाए।

खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलने वाले आठवें चरण के टीकाकरण अभियान की नियमित निगरानी की जाए। अभियान के लिए गठित 25 टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्य करेंगी और सभी पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निराश्रित एवं सड़कों पर विचरण करने वाले गोवंश के टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली व्यवस्था है, जिसकी मुख्यमंत्री स्वयं समीक्षा करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील दिवस और जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका त्वरित समाधान करने पर बल दिया।

एक जनपद-एक नदी अभियान के तहत सिरसा नदी के पुनर्जीवन कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यों में तेजी लाने तथा नदी किनारों पर व्यापक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।

गौशालाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने हरे चारे का रकबा बढ़ाने, गोवंश को पर्याप्त पौष्टिक चारा उपलब्ध कराने तथा गौशालाओं की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...