भारत विकास परिषद की निःशुल्क शीतल जलसेवा का विधिवत समापन

Share This

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 एवं 3 पर पैदल पुल के नीचे संचालित निःशुल्क शीतल जलसेवा का मंगलवार को विधि-विधान के साथ समापन कर दिया गया। शाखा अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद मुख्य अतिथि तथा पूर्व क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक (सेवा) विवेक कुलश्रेष्ठ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद द्वारा संचालित यह जलसेवा अभियान प्रत्येक वर्ष मई एवं जून माह की भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जाता है। परिषद के सदस्यों एवं समाजसेवियों के आर्थिक सहयोग से संचालित यह सेवा इस वर्ष भी लगातार दो माह तक सफलतापूर्वक जारी रही, जिससे हजारों यात्रियों को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।

मुख्य अतिथि फुरकान अहमद ने परिषद द्वारा पिछले 25 वर्षों से निरंतर संचालित की जा रही जलसेवा की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क जलसेवा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भाव की प्रशंसा की।

समापन समारोह में पूर्व क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ, शाखा अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी, सचिव नंद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता, जलसेवा प्रभारी लालजी प्रसाद दुबे, वरिष्ठ सदस्य आशाराम मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, नरेंद्र बहादुर सिंह, भारत सिंह शाक्य, महिला सहभागिता संयोजक निशा गुप्ता, सेवा संयोजक सौरभ सक्सेना, कुलदीप कश्यप एवं दिव्यांशी गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

जलसेवा अभियान को सफल बनाने में रोहित, सतेंद्र, सनी और मोनू राजपूत द्वारा दो माह तक दिए गए श्रम सहयोग की भी सराहना की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर जलसेवा प्रभारी लालजी प्रसाद दुबे ने सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया।

अंत में शाखा अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी ने जलसेवा अभियान को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, समाजसेवियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...