जसवंतनगर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Share This

 जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा नेत्री अन्नू गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों में संगठन की भूमिका और बूथ स्तर की मजबूती पर विशेष जोर दिया।

अन्नू गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सफलता का आधार उसका मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “चुनाव की विजय का मार्ग बूथ की विजय से होकर गुजरता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता और चुनाव जीता तो राष्ट्रहित की नीतियों की विजय सुनिश्चित होगी।”

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करता है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ अध्यक्षों से उन्होंने घर-घर संपर्क बढ़ाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “मेरा बूथ – सबसे मजबूत” के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...