इटावा में 30 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, विधायक सरिता भदौरिया ने किया भूमि पूजन

Share This

 इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र के परेड छावनी क्षेत्र स्थित हॉकी स्टेडियम के निकट लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक सरिता भदौरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से युक्त होगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र बनेगा।

विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। विद्यालय को आधुनिक तकनीक और नवीनतम शैक्षिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके।

विद्यालय में डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट क्लासरूम, रोबोटिक्स एवं मशीन लर्निंग सेंटर, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब तथा भाषा प्रयोगशालाएं (लैंग्वेज लैब) स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा परिसर में सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, आधुनिक डाइनिंग हॉल, सीसीटीवी कैमरे तथा अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था भी की जाएगी।

खेल एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय परिसर में खेल मैदान, बहुउद्देशीय गतिविधि हॉल (मल्टीपल एक्टिविटी हॉल) तथा ओपन जिम की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई पहल कर रही है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और इटावा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...