दस्तावेज लेखकों व स्टाम्प विक्रेताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के विरोध में दस्तावेज लेखकों का अनिश्चितकालीन आन्दोलन तीसरे दिन भी विधिवत रूप से जारी रहा। दस्तावेज लेखकों व स्टाम्प विक्रेताओं ने एकजुट होकर सामूहिक रूप से उपनिबन्धक को अपनी माँगों से सम्बन्धित ज्ञापन भी सौंपा।

शनिवार को भी कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तीसरे दिन जारी धरना प्रदर्शन के दौरान दस्तावेज लेखकों ने सरकार से नई व्यवस्था पर पुनर्विचार कर पारम्परिक पंजीकरण प्रणाली को पूर्व की भाँति जारी रखने पर बल दिया। उन्होेंने बताया कि सरकार की नई प्रणाली से उनकी आजीविका पर भारी संकट है। जिसके चलते हजारों परिवारों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की प्रबल सम्भावना है। वहीं उक्त सम्बन्ध में उपनिबन्धक अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि सरकार द्वारा जारी सम्बन्धित आदेश वर्तमान में केवल विकास प्राधिकरण क्षेत्रों पर ही प्रभावी हैं। उक्त आदेश की अपने क्षेत्र में लागू होने का अभी कोई प्रक्रिया नहीं है। इस दौरान जगदीश चन्द्र यादव, अमित मिश्रा मण्टू, देवेश शर्मा राना, अनुराग यादव, राजीव सक्सैना, सुशील पाल, संजीव तिवारी, संजय यादव, उमेश यादव, अजय शाक्य, अशोक रावत, आलोक पाल, विश्राम यादव, अजय त्रिपाठी, किशन श्रीवास्तव, अजय यादव, नीतेश यादव, राजेश यादव, रवि यादव, पवन कठेरिया,, सुखवीर यादव, राजेन्द्र अवस्थी, रजनीश यादव, सुनील सेंगर सहित समस्त बैनामा लेखकों व स्टाम्प विक्रेताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...