शव मिलने पर मचा हडकम्प

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लेकिन घटनास्थल पर जांच के दौरान मामला हत्या से अधिक सड़क दुर्घटना से जुड़ा नजर आया। हालांकि पुलिस ने मौत के कारणों की पुष्टि के लिए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चन्द्रपुरा-मानिकपुर मार्ग स्थित नगला पीपल मोड़ के पास सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि अलीगढ़ निवासी युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है और उसका शव सड़क किनारे पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि नगला पीपल मोड़ से करीब 200 मीटर अंदर एक विद्युत पोल के पास 35 वर्षीय अजय उर्फ लालू पुत्र राधेश्याम निवासी खुशीपुरा थाना दादों जनपद अलीगढ़ का शव पड़ा हुआ था। शव के निकट उसकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। बाइक के अगले-पिछले और बाएं हिस्से में नुकसान के निशान पाए गए।

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां बरसात का पानी भरा हुआ था। मृतक के बहनोई वीरेन्द्र यादव निवासी नगला पीपल के परिवार की महिलाओं ने शव को पानी से निकालकर सड़क किनारे रखा था। वहीं पुलिस रिकॉर्ड में यह भी पाया गया कि हत्या की सूचना से कुछ मिनट पहले ही इसी स्थान पर दुर्घटना होने की सूचना पीआरवी को दी गई थी। मृतक अजय अपने रिश्तेदारों के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने इटावा आया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...