फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़,

Share This

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना भरथना पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी क्राइम ब्रांच पुलिस अधिकारी बनकर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह लोगों को अश्लील अथवा पोर्न वीडियो देखने के नाम पर डराकर उनसे धन उगाही और साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं को क्राइम ब्रांच अथवा अन्य पुलिस अधिकारियों के रूप में प्रस्तुत करते थे और फोन कॉल या डिजिटल माध्यम से लोगों को यह कहकर भयभीत करते थे कि उनके खिलाफ अश्लील वीडियो देखने अथवा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद कार्रवाई से बचाने के नाम पर उनसे धनराशि की मांग की जाती थी।

एसएसपी इटावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना भरथना एवं साइबर थाना की टीम ने मामले की गहन जांच कर गैंग की गतिविधियों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के नेटवर्क और उनके द्वारा अपनाए जा रहे साइबर ठगी के तरीकों की भी जानकारी जुटाई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर धन की मांग किए जाने या डराने-धमकाने की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

इटावा पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध 24×7 अभियान चलाया जा रहा है और आम जनता की सुरक्षा के लिए ऐसे गिरोहों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...