ऊसराहार के युवक की राजस्थान के अलवर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Share This

ऊसराहार। थाना क्षेत्र के कस्बा ऊसराहार निवासी एक युवक की राजस्थान के अलवर जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, जिसकी पहचान जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार कस्बा ऊसराहार के बिधूना मार्ग निवासी श्यामू गुप्ता (35) पुत्र वीरेंद्र गुप्ता का शव राजस्थान के अलवर जनपद में रेलवे ट्रैक पर मिला। श्यामू पहले ऊसराहार में विद्युत विभाग में लाइनमैन के रूप में कार्यरत था, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व ठेकेदार द्वारा हटाए जाने के बाद वह अयोध्या में एक निजी कंपनी के साथ बिजली संबंधी कार्य करने लगा था।

परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले वह अयोध्या से राजस्थान चला गया था। तीन दिन पूर्व उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने बड़े भाई हैप्पी गुप्ता को फोन कर परिवार का हालचाल जाना था। उस दौरान उसने राजस्थान में किसी कंपनी में नौकरी करने की जानकारी दी थी।

शुक्रवार सुबह ऊसराहार पुलिस ने श्यामू के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि अलवर जनपद के रामगढ़ थाना क्षेत्र से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर श्यामू का शव मिला था। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान होने के बाद अलवर पुलिस ने ऊसराहार पुलिस को सूचना दी थी।

मृतक के परिजन शव लेने के लिए राजस्थान के अलवर जनपद स्थित रामगढ़ उप जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि श्यामू के शव को रामगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...