निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 105 मरीजों की जांच, 18 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित

Share This

 इटावा। ऊसराहार स्थित सेवा क्लिनिक में मंगलवार को विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा के तत्वावधान में किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।

शिविर की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी। आसपास के गांवों एवं कस्बे के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया। शिविर में कुल 105 मरीजों का पंजीकरण किया गया। मथुरा से आए वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की आंखों की गहन जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

जांच के दौरान 18 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों ने इन सभी मरीजों को बेहतर उपचार के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा भेजने की सलाह दी है, जहां उनका अत्याधुनिक तकनीक से पूर्णतः निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने में कल्याणं करोति नेत्र संस्थान तथा सेवा क्लिनिक के संचालक डॉ. हिमांशु कुमार यादव और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश सिंह, कोऑर्डिनेटर सचिन सारस्वत तथा कृष्ण कुमार राहुल ने मरीजों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

ऊसराहार व्यापार मंडल अध्यक्ष रवी चक्रवर्ती एवं अनिल कौशल ने डॉ. हिमांशु कुमार यादव तथा कल्याणं करोति संस्थान की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...