संयुक्त प्रेस क्लब इटावा ने नवागत अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार का स्वागत किया

Share This

इटावा। संयुक्त प्रेस क्लब इटावा (उत्तर प्रदेश) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिले के नवागत अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा जनपद में उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि बिपिन कुमार जैसे अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व से जनपद को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। वाराणसी और गाजियाबाद जैसे प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके बिपिन कुमार प्रशासनिक कार्यों के प्रति संवेदनशीलता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के लिए जाने जाते हैं।

हाल ही में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जनपद की लगातार गिरती आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग को गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल दो पंक्तियों का जवाब देकर शिकायतों का निस्तारण नहीं माना जा सकता, बल्कि शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी समस्या का समाधान करते हुए उसे संतुष्ट करना भी आवश्यक है।

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी स्मरण कराया कि वे जनता के सेवक हैं और उन्हें अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। उनके इस जनोन्मुखी दृष्टिकोण और लोक शिष्टाचार की भावना की विभिन्न वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है।

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी एवं धर्मलाल चतुर्वेदी, अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन तथा महामंत्री सुधीर मिश्र ने अपर जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े कार्यों और सकारात्मक प्रशासनिक पहल में मीडिया का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिपिन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा जन समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...