कूड़ा जलाने वालों की सेवाएं हों समाप्त, निकायों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें: जिलाधिकारी

Share This

इटावा, 25 मई 2026। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों से संबंधित समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पार्कों के विकास तथा केंद्र सरकार के स्वच्छता मानकों के अनुपालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित समितियों की नियमित बैठकें आयोजित की जाएं तथा नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने भरथना स्थित खुले ठोस अपशिष्ट स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत जाली लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से यह भी जानकारी मांगी कि अब तक कितना ठोस अपशिष्ट निस्तारित किया जा चुका है और कितना शेष है।

उन्होंने नगर निकायों में उपयोग की जा रही मशीनों के रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी मशीनों के लिए नियमित मरम्मत एवं रखरखाव की योजना निर्धारित की जाए। जसवंतनगर के अधिशासी अधिकारी को अतिरिक्त प्लांट स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा इकट्ठा कर उसे जलाया नहीं जाना चाहिए। यदि कोई कर्मचारी ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उसकी सेवाएं भी समाप्त कर दी जाएं। उन्होंने कहा कि कूड़ा जलाना पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।

जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं को निर्देश दिया कि विकसित किए गए पार्कों को स्थानीय निवासियों की देखरेख के लिए सुपुर्द किया जाए, जिससे उनका बेहतर रखरखाव सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि 11 पार्क स्वीकृत हैं, जिनका क्रमवार उद्घाटन कराया जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...