28 मई को निकाली जाएगी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विशाल शोभायात्रा

Share This

इटावा। धनगर समाज उत्थान समिति, जनपद इटावा द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 301वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 28 मई को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा ग्राम चितभवन से प्रारंभ होकर नुमाइश पंडाल, इटावा तक पहुंचेगी, जहां एक विशाल जनसभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल तथा विधायक प्रेमपाल धनगर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न जनपदों से धनगर समाज के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे।

धनगर समाज उत्थान समिति ने इटावा सहित आसपास के जनपदों के समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्मोत्सव को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा की जानकारी सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धनगर ने दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में विपिन कुमार धनगर, शिवम पाल धनगर (जिला पंचायत सदस्य), रवि प्रकाश धनगर (प्रदेश महामंत्री), कुलदीप धनगर (प्रदेश संगठन मंत्री), मनीष धनगर (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा), धर्मवीर सिंह धनगर (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), निधि धनगर (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा) सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...