जमीन और मकान के बंटवारे के विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, पांच घायल

Share This

ऊसराहार। थाना क्षेत्र के नगला देशराज गांव में जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हुए हमले में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया है, जबकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित तिलक सिंह पुत्र बोरलाल ने थाना ऊसराहार में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 मई की सुबह करीब पांच बजे उनके भाई समर सिंह अपने पुत्रों मदन मोहन, चरणदास और योगेश के साथ उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया।

मारपीट में तिलक सिंह के अलावा उनके भाई निर्मल सिंह, शिवनाथ सिंह, पुत्र गौरव तथा भतीजा धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद घायलों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज सिंह ने बताया कि सगे भाइयों के बीच जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गांव में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...