बारिश से पहले 77 नालों की होगी सफाई, सिरसा नदी पुनरुद्धार कार्य 1 जून से शुरू: डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल

Share This

इटावा, 23 मई 2026। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नालों की सफाई एवं सिरसा नदी पुनरुद्धार कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षा ऋतु से पूर्व जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कुल 143 नाले हैं, जिन्हें चार सिंचाई खंडों में विभाजित किया गया है। इनमें सर्वाधिक 81 नाले सिंचाई खंड इटावा क्षेत्र में स्थित हैं। चालू वर्ष में 77 नालों की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत निचली गंगा नहर खंड में 31, भोगनीपुर प्रखंड में 12, सिंचाई खंड इटावा में 33 तथा सिंचाई खंड औरैया में 1 नाले की सफाई कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नाला सफाई कार्यों में जनप्रतिनिधियों एवं माननीय जनों के सुझावों को भी शामिल किया जाए, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सभी प्रस्तावित नालों की सफाई का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, जिससे जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सके।

बैठक में सिरसा नदी पुनरुद्धार परियोजना की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नदी पुनर्जीवन का कार्य 1 जून से प्रारंभ किया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नक्शे में चिन्हित सम्पूर्ण क्षेत्र की पूरी तरह सफाई कराई जाए तथा नदी की चौड़ाई को भी व्यवस्थित रूप से बढ़ाया जाए, जिससे जल प्रवाह सुचारु बना रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि सिरसा नदी के लगभग 53 किलोमीटर क्षेत्र में पुनरुद्धार कार्य किया जाना है। उन्होंने जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए नदी में जल संचयन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धति से चेक डैमों के निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भूजल स्तर में सुधार लाने और भूजल पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से प्रभावी एवं दीर्घकालिक उपाय अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नदियों और नालों का संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की जल सुरक्षा से भी जुड़ा विषय है। इसलिए सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्यों को पूरा करें।

बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा प्रस्तावित कार्यों की प्रगति एवं कार्ययोजना से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...