राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का रक्तदान शिविर, कई कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Share This

इटावा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के जनक तथा ग्रामीण विकास के पुरोधा थे। उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता और न ही कमजोरी आती है। इसके विपरीत यह किसी को नया जीवन देने का माध्यम बनता है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में जिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला कांग्रेस कमेटी ने पैथोलॉजिस्ट डॉ. नीतू द्विवेदी, डॉ. नवनीत कुमार, सरफराज अहमद एवं दीपक कुमार सहित पूरी चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य अरुण यादव, प्रशांत तिवारी, जिला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, पंकज यादव, रुद्रांश यादव, विष्णुकांत मिश्रा, अंबुज त्रिपाठी, मानसी दीक्षित, गुंजन दीक्षित, अमन तिवारी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति को मानव सेवा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...