प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारियों का लिया जायजा

Share This

इटावा। प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत 23 एवं 24 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अन्नू गुप्ता ने प्रशिक्षण के जिला प्रभारी आनंद सिंह एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बालाजी मंडप एवं बैंक्वेट हॉल पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित बैठने की व्यवस्था, मंच सज्जा, पंजीकरण व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया गया।

जिला प्रभारी आनंद सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

अन्नू गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इस दौरान पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...