जनगणना 2027 के फील्ड कार्य में हीट वेव से बचाव के निर्देश जारी

Share This

इटावा, 20 मई 2026। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत फील्ड कार्य में लगे कार्मिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने समस्त चार्ज अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, राजस्व अनुभाग-11, लखनऊ के निर्देशों के अनुसार ग्रीष्म ऋतु एवं हीट वेव को देखते हुए फील्ड कार्य सावधानीपूर्वक कराया जाए।

निर्देशों में कहा गया है कि फील्ड कार्य का समय इस प्रकार निर्धारित किया जाए कि कार्य प्रातः 8 बजे से पहले एवं सायं 4 बजे के बाद किया जा सके, जिससे अत्यधिक गर्मी और लू से बचाव हो सके। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम भी यथासंभव सुबह 8 बजे से प्रारंभ किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि फील्ड में कार्यरत प्रगणक, सुपरवाइजर एवं अन्य कार्मिकों को हीट वेव से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए। उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, सिर ढककर कार्य करने तथा तेज धूप में अनावश्यक रूप से न रुकने के लिए जागरूक किया जाए।

इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के माध्यम से ORS, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनगणना कार्य सुचारु रूप से संपन्न होने के साथ-साथ फील्ड कार्मिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...