इटावा में पत्रकार विनीत कुमार रहस्यमयी हालात में गंभीर घायल मिले, पत्रकारों में आक्रोश

Share This

इटावा। विनीत कुमार सोमवार सुबह रहस्यमयी परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में चौधरी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार जगत में हड़कंप मच गया और साथी पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार कटरा बल सिंह निवासी विनीत कुमार प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 5 बजे समाचार संकलन के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद वह चौधरी पेट्रोल पंप और काजी पेट्रोल पंप के बीच सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। एक बैटरी रिक्शा चालक ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।

सैफई पीजीआई में न्यूरोसर्जन की निगरानी में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उनके सिर में गंभीर चोट, पसलियों में फ्रैक्चर तथा पैरों में गहरे जख्म पाए गए हैं। हालत में सुधार न होने पर ऑपरेशन की संभावना भी जताई जा रही है।

घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों और पत्रकार साथियों का कहना है कि यदि यह सामान्य सड़क दुर्घटना होती तो शरीर पर घर्षण के स्पष्ट निशान दिखाई देते, लेकिन मौजूदा परिस्थितियां किसी अन्य आशंका की ओर इशारा कर रही हैं। ऐसे में विरोधियों की भूमिका अथवा किसी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल पूरे पत्रकार जगत एवं शुभचिंतकों द्वारा विनीत कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।पत्रकारों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार अनिल चौधरी ने कहा कि विनीत कुमार हमेशा पत्रकार साथियों के सुकी आवश्यकता पड़ती है तो सभी पत्रकार साथी रक्तदान के लिए तैयार हैंख-दुख में खड़े रहे और अपनी कलम से समाज की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उपचार के दौरान रक्त ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...