ऊसराहार में दर्दनाक हादसा: सांड से बचने के प्रयास में कुएं में गिरकर किसान की मौत

Share This

 ऊसराहार (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत की रखवाली करने गए किसान की कुएं में गिरकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि आवारा सांड से बचने के प्रयास में किसान कुएं में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नारायणपुरा निवासी राकेश कुमार (50 वर्ष) शनिवार रात अपने खेत में खड़ी मक्के की फसल की रखवाली करने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक रात के समय एक आवारा सांड ने उन पर हमला करने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के प्रयास में भागते समय उनका पैर फिसल गया और वह खेत में बने गहरे कुएं में जा गिरे। रातभर कुएं में पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई।

सुबह जब राकेश कुमार घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की। खेत की ओर पहुंचने पर कुएं में चप्पल तैरती दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी में कांटा बांधकर कुएं में डाला, जिसमें शव फंसकर ऊपर आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक नंदन जाटव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि राकेश कुमार बेहद गरीब परिवार से थे और मजदूरी व खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...