बिना परमिट संचालित स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग सख्त, कार्रवाई तेज

Share This

इटावा, 07 मई 2026। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में बिना परमिट संचालित अनाधिकृत स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है जो बिना वैध परमिट के बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्कूलों को UPISVMP पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के बाद भी कई संस्थानों द्वारा अपने वाहनों में आवश्यक सुधार नहीं कराए गए हैं। कई स्कूल वाहन अभी तक बिना परमिट के संचालित हो रहे हैं। विभाग द्वारा स्कूल संचालकों एवं वाहन स्वामियों को कई बार सूचित किए जाने के बावजूद भी परमिट बनवाने में लापरवाही बरती जा रही है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बिना परमिट संचालित स्कूल वाहनों को विभिन्न थानों में नियमानुसार सीज एवं बन्द किया जा रहा है तथा उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की जा रही है। विभाग ने स्कूल वाहन स्वामियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे शीघ्र ऑनलाइन माध्यम से परमिट हेतु आवेदन करें, ताकि उनके वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की नौबत न आए।

इसी क्रम में बुधवार को परिवहन विभाग कार्यालय में एक आवश्यक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें स्कूल वाहन स्वामियों को नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यदि वाहन स्वामी समय से परमिट प्राप्त नहीं करते हैं तो उनके वाहनों को ब्लैकलिस्ट करते हुए पंजीयन निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद इटावा में लगभग 800 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 672 वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को UPISVMP पोर्टल पर ऑनबोर्ड करा लिया है। वहीं 654 स्कूल वाहनों का परिवहन विभाग द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है तथा वाहन स्वामियों को कमियों के संबंध में अवगत कराया गया है। इसके बावजूद वर्तमान में 175 स्कूल वाहन ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक परमिट प्राप्त नहीं किया है।

परिवहन विभाग ने ऐसे सभी वाहन स्वामियों से तत्काल स्कूल परमिट प्राप्त करने तथा जिन वाहनों को अभी तक पोर्टल पर ऑनबोर्ड नहीं किया गया है, उन्हें जल्द से जल्द ऑनबोर्ड कराने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...