यूपीयूएमएस सैफई के ओपन फोरम में कर्मचारियों ने रखीं समस्याएं, कुलपति ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Share This

सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई में प्रत्येक माह की 05 तारीख को आयोजित होने वाले ओपन फोरम कार्यक्रम में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं सीधे मा0 कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के समक्ष रखीं। इस दौरान वर्षों से लंबित कई मामलों पर त्वरित निर्णय लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों को राहत प्रदान की।

ओपन फोरम के दौरान कर्मचारियों ने सेवा संबंधी, प्रशासनिक एवं कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा, जिस पर कुलपति महोदय ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही निर्णय लेकर समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

मा0 कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार का प्रत्येक सदस्य संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संवाद एवं पारदर्शिता के माध्यम से बेहतर कार्य वातावरण तैयार किया जा सकता है।

ओपन फोरम के दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर संतोष एवं विश्वास साफ दिखाई दिया। कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बात सीधे शीर्ष प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो पा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह संदेश दिया कि संस्थान परिवार की हर आवाज महत्वपूर्ण है तथा कर्मचारी कल्याण के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...