जनगणना के प्रथम दिवस पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ऑनलाइन भरे जनगणना फॉर्म

Share This

इटावा। जनगणना अभियान के प्रथम दिवस पर जनपद इटावा में वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपना जनगणना फॉर्म भरकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला जज रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, सदर विधायक, सरिता भदौरिया,  मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ऑनलाइन जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता करते हुए आमजन को भी जागरूक किया।

अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, आवास एवं अन्य मूलभूत आंकड़ों का संकलन किया जाता है। यही आंकड़े भविष्य में सरकार की विकास योजनाओं, नीतियों एवं संसाधनों के वितरण का आधार बनते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया गया है। ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरने से लोगों को सुविधा मिलेगी तथा समय की भी बचत होगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक समय से अपना जनगणना विवरण सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज कराएं, ताकि शासन को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि देश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण आधार है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की आवश्यकताओं को समझने, नई योजनाओं के निर्माण एवं संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में जनगणना की अहम भूमिका होती है।

इस दौरान अधिकारियों ने ऑनलाइन जनगणना प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनगणना अभियान के प्रथम दिन प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने एवं अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...