अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व “Yoga 365” अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय

Share This

इटावा, 07 मई 2026। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश तथा निदेशक आयुर्वेद सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD) 2026 से पूर्व आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित “Yoga 365” अभियान के अंतर्गत “100 Days Free Live Yoga Sessions” कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 14 दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रदेश के विशिष्ट लिंक एवं टोल फ्री नंबर के माध्यम से पंजीकरण कराया जाएगा। शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि इस जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार जनपदों, शैक्षणिक संस्थानों तथा स्थानीय निकायों तक किया जाए, ताकि अधिकाधिक लोग योग कार्यक्रम से जुड़ सकें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों को “Yoga 365” अभियान से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। इच्छुक व्यक्ति प्रदेश के विशिष्ट लिंक
Yoga 365 Registration Link
अथवा समर्पित टोल फ्री नंबर 18003157008 के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) जनपद इटावा, श्री नरेन्द्र कुशवाहा के मोबाइल नंबर 9359003131 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...