सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुई प्रशासनिक मशीनरी, इटावा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Share This

इटावा, 01 मई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की चतुर्थ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बताया गया कि जनपद में 24 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। बसेहर रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने-जाने वाले मार्गों पर तेज गति को नियंत्रित करने हेतु स्पीड ब्रेकर और रोड साइन लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही डीपीएस स्कूल के सामने पुल से उतरते समय प्रकाश व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। भरथना चौराहा से फर्रुखाबाद रोड तक कैरिजवे को अवरोध मुक्त रखने, सर्विस रोड और मुख्य मार्ग के बीच डिवाइडर बनाने तथा सैफई से कानपुर मार्ग पर बने नाले पर कवर ब्लॉक लगाने के निर्देश भी दिए गए।

इटावा-बिधूना रोड के चितभवन क्षेत्र में लंबित पुल निर्माण के कारण उत्पन्न जाम की समस्या के समाधान हेतु शीघ्र आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। वहीं चौपला रोड पर सर्विस रोड पर स्पीड टेबल और रम्बल स्ट्रिप के निर्माण पर भी जोर दिया गया।

अवैध पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए जनपद में 11 होल्डिंग प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। हेलमेट के उपयोग को अनिवार्य बनाने के उद्देश्य से “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने तथा विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में “गोल्डन ऑवर” के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद पहले 60 मिनट के भीतर उपचार मिलने पर घायल की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत चिन्हित अस्पतालों में घायलों के इलाज हेतु ₹1.50 लाख तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, समस्त क्षेत्राधिकारी, एआरटीओ प्रदीप देशमणि तथा लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...