जसवंतनगर में बाइक डिग्गी से 70 हजार चोरी का खुलास, औरैया का शातिर चोर गिरफ्तार

Share This

जसवंतनगर में दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी तोड़कर 70 हजार रुपये चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में औरैया निवासी एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 14 हजार रुपये और पासबुक बरामद हुई है।”

“ग्राम भीखनपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र सहवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अप्रैल को उन्होंने जसवंतनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 70 हजार रुपये निकाले थे। उन्होंने ये रुपये, पासबुक और अन्य दस्तावेज एक बैग में रखकर अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिए थे।”

“इसके बाद अनिल कुमार बड़े चौराहे के पास स्थित पाठक बुक स्टोर पर किताबें खरीदने चले गए। इसी दौरान घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़ दिया और बैग लेकर फरार हो गया। जब पीड़ित वापस लौटे तो उन्होंने डिग्गी टूटी हुई पाई और बैग गायब मिला।”

“घटना की सूचना मिलते ही थाना जसवंतनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसबीआई बैंक से लेकर बड़े चौराहे और पाठक बुक स्टोर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।”

“बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जसवंतनगर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू काना पुत्र राम सिंह निवासी बीपीएम स्कूल के पास, कोतवाली औरैया बताया। आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है।”

“पुलिस आरोपी से शेष चोरी की रकम और अन्य सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।”

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...