सैफई: यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कर्मियों ने कुलपति डॉ. अजय सिंह का किया अभिनंदन

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) सैफई में कार्यरत लैब संवर्ग के कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। बीते सोमवार को आयोजित डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक के माध्यम से 38 टेक्निकल ऑफिसर्स को पदोन्नत कर सीनियर टेक्निकल ऑफिसर बनाया गया है। इस निर्णय से विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इसी क्रम में दिनांक 8 अप्रैल को यूपीयूएमएस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने माननीय कुलपति डॉ. अजय सिंह का जोरदार अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने एक स्वर में कुलपति के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और संस्थान में कार्य करने की ऊर्जा और अधिक मजबूत होगी।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि कुलपति डॉ. अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, सकारात्मक सोच और कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण विश्वविद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं, साथ ही कर्मचारियों के हितों और उनके कैरियर विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान कुलपति डॉ. अजय सिंह ने पदोन्नत हुए सभी सीनियर टेक्निकल ऑफिसर्स को बधाई देते हुए उनसे विश्वविद्यालय की उन्नति और बेहतर सेवाओं के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि कुलपति का यह निर्णय संस्थान में कार्यकुशलता, पारदर्शिता और सकारात्मक कार्य वातावरण को और मजबूत करेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...