इटावा: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

Share This

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

    ACE Scanner_2026_04_10 (1)

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान सभी संबंधित पक्षों को समय-समय पर बैठकों के माध्यम से अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाती रही है। उन्होंने जनपद की विधानसभा वार मतदाता संख्या साझा करते हुए बताया कि जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 3,51,508, इटावा में 3,37,459 तथा भरथना में 3,61,669 मतदाता पंजीकृत हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 10,50,636 मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान निर्धारित मानकों में सुधार किया गया है, जिससे मतदाता सूची अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनी है। जनपद की मतदाता सूची अब पोर्टल एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे कोई भी नागरिक आसानी से देख सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में EP रेशियो 54.63 प्रतिशत है तथा महिला मतदाताओं की संख्या में लगभग 7 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें नए मतदाता जुड़ते रहेंगे और अद्यतन कार्य लगातार जारी रहेगा।

बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक हार्ड कॉपी एवं एक सॉफ्ट कॉपी) उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि इस पुनरीक्षण कार्य में सभी दलों के प्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग रहा है और यह कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न किया गया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची है। इस उद्देश्य के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

उन्होंने यह भी बताया कि फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी, जिससे मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखा जा सके। साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में एआरओ द्वारा सूची प्रकाशित कर दी गई है, जहां कोई भी मतदाता 7 दिनों तक अपना नाम सूची में देख सकता है।

बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—कृपा नारायण तिवारी, संजीव भदौरिया, सतेंद्र राजपूत, आशुतोष दीक्षित, वाचस्पति द्विवेदी, उदयभान सिंह यादव, प्रेमशंकर यादव, डॉ. शौकीन सिंह, इमरान अहमद, प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...