संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर भाजपा नेता शरद बाजपेयी सक्रिय एंटी लार्वा छिड़काव शुरू

Share This

शहर में बढ़ते मच्छरों और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता, सभासद एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष Sharad Bajpai ने 1 अप्रैल से एंटी लार्वा दवा के छिड़काव का अभियान शुरू करा दिया है। वह स्वयं मौके पर पहुंचकर छिड़काव कार्य की निगरानी कर रहे हैं और साथ ही स्वच्छता अभियान भी चला रहे हैं।

शरद बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने 23 फरवरी को नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ को फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव शुरू कराने के लिए पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 13 मार्च को पुनः पत्र भेजा गया, फिर भी स्थिति जस की तस रही। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर 1 अप्रैल से संचारी रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान शुरू किया गया, जिसकी वह पिछले डेढ़ महीने से मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नगर में मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, लेकिन नगर पालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब उन्होंने स्वयं पहल करते हुए एंटी लार्वा छिड़काव शुरू कराया है और जल्द ही फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।

शरद बाजपेयी ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही लोग स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चला रहे हैं और सुबह-शाम सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है और वह इसके लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उनके अनुसार, जनता की सेवा और इटावा का विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...