अधिक से अधिक लाभार्थियों को पंचायत भवनों में बुलाकर उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं-जिलाधिकारी

Share This

इटावा 25 मार्च, 2026- शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को पंचायत भवनों में बुलाकर उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विभाग का कार्य नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने निर्देश दिए कि सायंकालीन कैंप आयोजित कर 5 से 7 दिनों तक लगातार अभियान चलाया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि कई आईडी बनी हुई हैं, लेकिन सक्रिय नहीं हैं, उन्हें तत्काल सक्रिय कराया जाए।
जिलाधिकारी महोदय ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में लगभग 46,000 अंत्योदय कार्डधारक हैं, जिनमें से 45,000 सक्रिय हैं तथा लगभग 33,000 बच्चों को भी योजना से जोड़ा जाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोटेदारों की दुकानों पर पंचायत सहायकों की उपस्थिति में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थी राशन लेने अवश्य आते हैं, ऐसे में उसी समय उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर तिथियों का निर्धारण करें तथा ऑनलाइन बैठक के माध्यम से नियमित समीक्षा करें। जिन परिवारों में 6 से अधिक यूनिट हैं तथा अंत्योदय कार्डधारक हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे सूक्ष्म कार्ययोजना (माइक्रो प्लान) तैयार करें तथा उसके अनुसार कार्य करते हुए लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने कोटेदारों को भी निर्देशित किया कि वे अपनी आईडी के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 5 आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद में आयुष्मान कार्ड निर्माण की वर्तमान स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें तत्काल सुधार लाया जाए तथा एक ठोस कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उक्त बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बृजेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, ए0डी0पी0आर0ओ0 रोहित कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...