सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

Share This

सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं वैज्ञानिक प्रस्तुतियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं शोध क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

बी.फार्म के छात्र शिखर दीक्षित ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओरल प्रेजेंटेशन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में 9वीं रैंक हासिल की। उनका एआई आधारित माइक्रोबायोलॉजिकल डायग्नोसिस विषय पर शोध प्रस्तुतिकरण विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया। उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में ओरल प्रेजेंटेशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों और क्विज प्रतियोगिता में 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

बी.फार्म की छात्रा गौरी पाठक, शांभवी एवं छात्र उत्कर्ष गुप्ता ने एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विशेषज्ञों से सराहना प्राप्त की।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. यू. एस. शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संस्थान में उपलब्ध बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन के कारण विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और शोधपरक वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

संस्थान परिवार ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...