चैत्र नवरात्रि पर 51 कन्याओं का पूजन, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश

Share This

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, इटावा तुलसी द्वारा यंग जीनियस एकेडमी में 51 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आद्यशक्ति माँ दुर्गा और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं को आदिशक्ति माँ दुर्गा के स्वरूप के रूप में पूजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने कन्याओं का सम्मान करते हुए उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र एवं दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को उचित वातावरण, आत्मविश्वास और बेहतर शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने आद्यशक्ति माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि समाज में ऊर्जा और नवचेतना का संचार हो, जिससे बेटियों का सम्मान और सशक्तीकरण और अधिक मजबूत हो सके।

कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन प्रीतम खन्ना, सुनीता पाल, संगीता सिंह, मौसमी पाल, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान के सहयोग से प्रधानाचार्य देशकुमारी के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में नारी सम्मान का संदेश दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...