विश्व टीबी दिवस पर ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन के लिए नई पहलें होंगी शुरू

Share This

ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयद्वारा 24 मार्च 2026 को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय , उत्तर प्रदेश में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डाकरेंगे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के टीबी-मुक्त भारत के विजन के अनुरूप देश की प्रगति को प्रदर्शित करना है। यह आयोजन राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत हासिल उपलब्धियों, नवोन्मेषी रणनीतियों और सामुदायिक भागीदारी को उजागर करने का मंच बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री 100 दिन के सघन टीबी उन्मूलन अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ और ‘टीबी मुक्त शहरी वार्ड’ पहल का शुभारंभ किया जाएगा। इन पहलों का उद्देश्य टीबी के मामलों की तेजी से पहचान करना, उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विशेष रूप से उच्च प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम चरण तक पहुंच सुनिश्चित करना है।

यह सभी प्रयास विश्व टीबी दिवस 2026 की थीम हां! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं!” के अनुरूप हैं और टीबी के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के भारत के संकल्प को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लगातार इस लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा है कि “हाँ, हम टीबी को खत्म कर सकते हैं।”

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री  अनुप्रिया पटेल l, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक , स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, विकास भागीदार और सामुदायिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

यह आयोजन टीबी उन्मूलन से जुड़े सतत विकास लक्ष्यों को समय से पहले हासिल करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहु-क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...