संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समन्वय बैठक, 1 अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि “दस्तक अभियान” 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने सभी विभागों को माइक्रो प्लान तैयार कर लक्षित क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

नगर विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव एवं साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। हाई रिस्क क्षेत्रों की पहचान कर वहां नालियों की सफाई, जलभराव की समस्या का समाधान, कूड़े का उचित निस्तारण एवं झाड़ियों की कटाई सुनिश्चित की जाए।

पंचायतीराज विभाग को निर्देश दिए गए कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से वीएचएसएनसी (VHSNC) के जरिए गांवों में स्वच्छता, शौचालय उपयोग एवं संचारी रोगों से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही नियमित फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जाए।

पशुपालन विभाग को पशु बाड़ों की साफ-सफाई, कीटनाशक छिड़काव एवं कचरे के उचित निस्तारण के निर्देश दिए गए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा कुपोषित बच्चों को समय पर पुष्टाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों के आसपास 100 मीटर के दायरे में स्वच्छता सुनिश्चित करने, बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं बीमारियों के लक्षणों के प्रति सतर्क करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सर्विलांस प्रणाली मजबूत करने, बुखार के मरीजों की समय से जांच व उपचार सुनिश्चित करने तथा दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया।

कृषि एवं सिंचाई विभाग को खेतों में जलभराव रोकने और मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण के उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग को तुलसी एवं लेमनग्रास के पौधों का वितरण कर लोगों को इनके उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित कर जनसहभागिता बढ़ाई जाए।

उन्होंने आमजन से अपील की कि मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा संवेदनशील गांवों में विशेष सतर्कता बरती जाए। पूर्व वर्षों में जहां संक्रमण अधिक रहा है, उन गांवों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज, प्रभारी डीपीआरओ रोहित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महिला भेष में इटावा से भागा कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम, बढ़पुरा में हुई जूतों से खातिरदारी

1857 का साल… भारत की धरती क्रांति की आग में धधक रही थी। इटावा भी इससे अछूता नहीं था। हर गली, हर गाँव में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी