प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों से संस्थान का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
बी.फार्म के छात्र शिखर दीक्षित ने ISSGP-2026 के तहत आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओरल प्रेजेंटेशन में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह सम्मेलन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने Pharma Sapience द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में 9वीं रैंक हासिल की।

शिखर दीक्षित की एआई आधारित माइक्रोबायोलॉजिकल डायग्नोसिस पर प्रस्तुत शोध को विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा गया। उल्लेखनीय है कि इस ओरल प्रेजेंटेशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि क्विज प्रतियोगिता में 1000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिनके बीच यह उपलब्धि हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा बी.फार्म की छात्राएं गौरी पाठक, शांभवी तथा छात्र उत्कर्ष गुप्ता को ICAR-APRPB 2026 में पोस्टर प्रेजेंटेशन के लिए सराहना मिली। यह सम्मेलन Axis Institute of Pharmacy में आयोजित किया गया, जिसमें फार्मास्युटिकल और बायोलॉजिकल साइंसेज में एआई आधारित अनुसंधान पर चर्चा की गई।

संस्थान प्रशासन ने इन उपलब्धियों को छात्रों की कड़ी मेहनत, शोध क्षमता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिणाम बताया। साथ ही, इसे संस्थान के सुदृढ़ मार्गदर्शन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का भी प्रतीक माना गया।
