बकेवर:- आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर सराय मिट्ठे गांव के सामने एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।ट्रक का चालक व हैल्पर बालवाल बच गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित निकाला। आगरा कानपुर नेशनल हाइवे पर रविवार रात करीब दो बजे एक ट्रक दाल की बोरिया लादकर इटावा से कानपुर की तरफ जा रहा था।
सराय मिट्ठे गाँव के सामने बगल से जा रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने में दाल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मध्य के डिवाइडर पर चढ़ गया।ट्रक के पिछले पहियों का एक्सएल टूट गए।वह तो पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं था।अन्यथा दूसरा वाहन पीछे से टकरा सकता था।सूचना पर बकेवर थाना पुलिस की गाड़ी व थाना की हाईवे मोबाइल गाड़ी एनएचएआई की भ्रमण दल की गाड़ी मौके पर पहुंची। चालक व हैल्पर को सुरक्षित निकाल लिया।
