सैफई में पीआईवीसी प्रबंधन पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण आयोजित, 95 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई में पीरिफेरल इंट्रावेनस कैनुला (PIVC) प्रबंधन विषय पर एक विशेष हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति डॉ. अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का समन्वयन मुख्य नर्सिंग अधिकारी (CNO) श्रीमती लवली जेम्स द्वारा किया गया, जबकि इसका आयोजन विग्गो मेडिकल डिवाइसेस के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन क्लिनिकल स्पेशलिस्ट भावना शर्मा ने किया। इस दौरान जिला प्रबंधक सौरभ पाठक एवं सुनील वर्मा ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कुल 95 प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पीआईवीसी केयर बंडल के महत्व, शारीरिक संरचना (एनाटॉमी) और फ्लीबाइटिस के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रक्रिया के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों पर भी प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को आईवी तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनके क्लिनिकल कौशल को मजबूत करने में सहायता मिली।

इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से यूपीयूएमएस सैफई में स्वास्थ्यकर्मियों की क्लिनिकल दक्षता को बढ़ावा मिल रहा है तथा मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी