Friday, March 6, 2026

मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

Share This
भरथना- कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार की शाम करीब 3 बजे भरथना-बकेवर मार्ग स्थित ग्राम मोढ़ी के समीप भरथना की ओर से बकेवर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बकेवर की तरफ से आ रही एक बाइक में सीधी जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार आकाश सविता (25 वर्ष) पुत्र होम सिंह सविता व कन्हैया पोरवाल (30 वर्ष) पुत्र अरुण पोरवाल उर्फ बड़े निवासी मुहल्ला महावीर नगर भरथना की घटनास्थल मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना को अंजाम देकर कार में सवार कार छोड़कर सभी भाग जाने में सफल हो गए। तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुए दर्दनाक सड़क हादसा देख राहगीर और पास के खेतों में कृषि कार्य कर रहे किसानों का दिल दहल गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना में शामिल कार को मौके से कब्जे में लेकर बाइक सवार दोनों युवकों की शिनाख्त कराकर परिजनों को खबर भेज दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। वहीं पुलिस ने फरार कारसवारों की तलाश शुरू कर दी है।
मौके पर मौजूद और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो पुलिस ने मौके से बरामद की गई कार से शराब की कई खाली बोतलें बरामद की हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि कार सवार सभी शराब के नशे में बुरी तरह धुत्त थे और सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ रही थी। हादसे में एक साथ दो युवाओं की मौत की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी