लोहिया पर्यावरणीय उद्यान में सांसद जितेन्द्र दोहरे ने किया ओपन जिम का उद्घाटन

Share This

डॉ. राम मनोहर लोहिया पर्यावरणीय उद्यान में लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत, बहुप्रतीक्षित ओपन जिम का विधिवत उद्घाटन इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद जितेन्द्र दोहरे ने फीता काटकर किया। यह ओपन जिम गेल (इंडिया) लिमिटेड के सीएसआर फंड से निर्मित है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि शहरवासी—बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं सभी आयु वर्ग के लोग—स्वास्थ्य लाभ के लिए सुबह मॉर्निंग वॉक हेतु उद्यान में आते हैं। इसी आवश्यकता को देखते हुए ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले छह माह में महिलाओं के लिए अलग से ओपन जिम स्थापित कराया जाएगा तथा शीघ्र ही हाई मास्ट लाइट भी लगाई जाएगी। साथ ही बच्चों के झूलों को सुबह जल्दी खोलने के निर्देश जिला उद्यान अधिकारी को दिए गए हैं।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एसआईआर प्रभारी उदय भान सिंह यादव ने ओपन जिम स्थापना के लिए सांसद का आभार जताया और कंपनी गार्डन में शुल्क व्यवस्था समाप्त कराने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। विधानसभा इटावा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने कहा कि आगे समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पार्क को और भव्य बनाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत ने नेताजी मुलायम सिंह यादव द्वारा पार्क के सौंदर्यीकरण की परंपरा को आगे बढ़ाने के प्रयास की सराहना की। व्यापारी नेता राजीव चंदेल ने सुबह टहलने वालों की मांग पर ओपन जिम स्थापित कराने के लिए सांसद का धन्यवाद किया और भविष्य में जनहित के कार्यों की अपेक्षा जताई।

उद्यान प्रभारी बृजेंद्र चौहान एवं प्रमोद शाक्य ने सांसद का स्वागत करते हुए सभी आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर कर सुविधाओं को सक्रिय रखने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता डॉ. संजीव कुमार यादव ने किया। उन्होंने महिलाओं के लिए ओपन जिम तथा बच्चों के पार्क को सुबह 5 बजे खोलने की मांग रखी, जिस पर सांसद ने छह माह में महिलाओं के लिए ओपन जिम लगाने और बच्चों के पार्क के समय में परिवर्तन का पूर्ण आश्वासन दिया।

उद्घाटन समारोह में जनमेंजय भदौरिया, उत्तम प्रजापति, विक्की गुप्ता, डी.पी. सिंह, अखिलेश प्रधान, कमलेश यादव, अमित यादव, रवि कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार ठेकेदार, डॉ. अवधेश यादव, आर.वी. यादव, प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल, रामकिशन दरोगा, राजवीर सिंह सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...