जनपद इटावा में लगभग चार वर्ष चार माह तक सेवाएं देने वाले जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शनिवार को एक गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद के समस्त पंचायत विभाग के सचिव, एडीओ पंचायत, अन्य विभागीय पदाधिकारी, समूचे जनपद के सफाई कर्मचारी तथा ग्राम प्रधानों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद जितेंद्र दोहरे, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम सहित समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, एआर कॉपरेटिव, जिला पर्यटन अधिकारी समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बनवारी सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम पंचायतों के विकास, स्वच्छता व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय में उनके योगदान को सभी ने स्मरण किया।


समारोह के दौरान समस्त ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं एडीओ पंचायतों ने सेवानिवृत्त अधिकारी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण सम्मान, आत्मीयता और कृतज्ञता से परिपूर्ण रहा।
