भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- यादव जाति की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से बनायी गई यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में यादव समाज के अधिवक्ताओं ने बार एसोसियेशन भरथना के तत्वाधान् में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर उक्त फिल्म पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की पुरजोर माँग की है।
बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी काव्या सी (आईएएस) को सौंपते हुए बार एसोसिऐशन भरथना के अधिवक्ताओं ने बताया कि यादव जी की लव स्टोरी नामक फिल्म के निर्माता सन्दीप तोमर द्वारा बनायी गई उक्त फिल्म में यादव जाति का न तो कोई पात्र है और न ही कोई निर्देशक व निर्माता है। उक्त फिल्म सिर्फ यादव जाति की छवि खराब करने की नीयत से इस फिल्म को उक्त नाम दिया गया है। जिसके चलते यादव समाज में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। साथ ही समाज की भावनायें भी आहत हो रही है। ऐसी स्थिति मेें अधिवक्ताओं द्वारा उक्त फिल्म पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की पुरजोर माँग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव, महावीर सिंह यादव, रामकुमार यादव, सुभाष चन्द्र यादव, सुधीर यादव, सुबोध यादव, सत्यप्रकाश यादव, हाकिम सिंह यादव, सुरेश चन्द्र यादव, रामस्वरूप यादव, विनोद यादव, भूपेन्द्र यादव सहित समस्त यादव अधिवक्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
