बकेवर में ओटीएस शिविरों से 8.23 लाख की वसूली:50 बकायेदारों का पंजीकरण

Share This

बकेवर- बकेवर उपखंड कार्यालय के तहत विद्युत विभाग ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना का तृतीय चरण प्रारंभ हुआ जो कि 28 फरवरी 2026 तक चलेगा जिसके तहत 7 शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों में 50 बिजली बकायेदारों का पंजीकरण किया गया, जिससे कुल 8 लाख 23 हजार रुपये की वसूली हुई।

यह कार्रवाई अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय धर्मेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर उपखंड अधिकारी बकेवर के नेतृत्व में की गई। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की छूट योजना का लाभ बकायेदारों तक पहुंचाना है, जिसके तहत बकाया बिलों पर ब्याज राशि में छूट प्रदान की जा रही है। ये शिविर लखना, बकेवर प्रथम व द्वितीय, महेवा, ढकाताल, निबाड़ीकला और बहादुरपुर घार सहित सात बिजलीसब स्टेशनों पर अवर अभियंताओं द्वारा आयोजित किए गए।

उपखंड अधिकारी संत कुमार, अवर अभियंता आशीष कुमार श्रीवास्तव, रामसेवक, नरदेव सिंह गौतम और मनोज कुमार गुप्ता इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उपखंड अधिकारी संत कुमार अपनी लाइनमैन और टीजीटू टीमों के साथ घर-घर जाकर बकायेदारों से ओटीएस पंजीकरण कराकर छूट का लाभउठाने की अपील कर रहे हैं। इस ओटीएस अभियान में बकेवर उपखंड कार्यालय सहायक शिवकुमार और प्रवीन कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं विधुत सखी के रुप में सोनी व संध्या देवी गाँव गाँव जाकर लोगों के विधुत विल जमा करने व ओटीएस रजिस्ट्रेशन कराने की बात कह रही हैं।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...