नगर पंचायत बकेवर में एसआईआर (SIR) फॉर्म सुधार के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया

Share This

बकेवर:- नगर पंचायत बकेवर में रविवार को एसआईआर (SIR) फॉर्म सुधार के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जनता कालेज बकेवर परिसर में आयोजित हुआ, उप जिलाधिकारी भर्थना काव्या सी ने स्वयं शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन द्वारा उन मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म सही कराए जा रहे हैं, जिनके डेटा का मिलान नहीं हो सका था और जिन्हें इस संबंध में पहले नोटिस जारी किए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में मतदाता अपने आवश्यक प्रपत्रों के साथ पहुंचे। वहीं बीएलओ इस दौरान बूथ संख्या 228 (लोहिया नगर) बूथ संख्या 229 (लोहिया नगर आंशिक) बूथ संख्या 230 (विधा विहार)बूथ 231 (किदवई नगर) और बूथ 232 (शास्त्री नगर) उप जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बीएलओ को इन फॉर्मों की सही ढंग से जांच करके जमा करने को कहा।

उन्होंने बीएलओ से भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। जिन बोटरों को नोटिस जारी लिये गये वह लोग आवश्यक प्रपत्रों के साथ पहुंचे। बीएलओ और सुपरवाइजरों ने फॉर्मों की गहन जांच की, ताकि भविष्य में मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बीएलओ ने जानकारी दी कि मतदाता सूची से किसी का नाम न कटे, इसके लिए फॉर्म में निर्धारित नियमों के अनुसार आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कैंप लगाकर लोगों के दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...