इटावा में सरस मेला आयोजित, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला बाजार का मंच

Share This

 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के विपणन एवं बिक्री के उद्देश्य से इटावा स्थित पंचायत राज कॉलेज परिसर में “सरस मेला” का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा. सदर विधायक सरिता भदौरिया के प्रतिनिधि द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम सहित जनपद स्तरीय अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

सरस मेले में विकासखंड बढ़पुरा, भरथना, महेवा, जसवंतनगर, बसरेहर एवं चकरनगर सहित विभिन्न ब्लॉकों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। मेले में हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।

अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं से उनके उत्पादों की जानकारी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है, ताकि उन्हें व्यापक बाजार मिल सके।

इस अवसर पर उपायुक्त (स्वरोजगार) विनय कुमार, जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना रहा। अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...