प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने उठाया भर्थना थानाध्यक्ष की अभद्रता का मामला, वोट काटने विवाद में पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग

Share This

अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक प्रकरण को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट काटने की साजिश और शिकायत करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई तथा बाद में थाने पर अभद्र व्यवहार किया गया।

प्रेस वार्ता में मौजूद शिवपाल सिंह यादव भी इस दौरान उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार, 199 जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ताखा के ग्राम रतहरी निवासी कुतुबुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के नाम मतदाता सूची से हटाने के उद्देश्य से विरोधियों द्वारा फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर जमा किया गया। इसकी शिकायत उन्होंने उपजिलाधिकारी ताखा से की थी।

आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर नारायण सिंह पुत्र जहर सिंह ने कुतुबुद्दीन के साथ मारपीट की। इसके बाद कुतुबुद्दीन, धुर्व यादव चीनी के साथ थाना भरथना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना प्रभारी भरथना ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय गाली-गलौज करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया। इसी मुद्दे को अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बताया गया कि पीड़ित को लेकर जिला समाजवादी पार्टी के एसआईआर प्रभारी उदय भान सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि ताखा ब्लॉक धुर्व यादव चीनी, संदीप यादव लालू, आशु यादव, प्रधान नवी आलम, रामजीवन यादव और आलोक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और पार्टी नेतृत्व को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...