सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

Share This

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य संगठनों के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल में इटावा से सैकड़ों किसानों-मजदूरों, आशा, रसोइयों, दवा प्रतिनिधियों, महिलाओं व युवाओं ने भागीदारी की। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील, चार लेबर कोड, बिजली के निजीकरण, स्मार्ट मीटर, जीव जंतु कानून, बीज एवं बीमा विधेयक को रद्द करने की मांग उठाई। साथ ही 26,000 रुपये मासिक वेतन, आशा-रसोइयों को कर्मचारी का दर्जा देने, एमएसपी की कानूनी गारंटी, मनरेगा की बहाली तथा सरकारी विभागों व शिक्षा में खाली पदों को भरने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। वक्ताओं ने आगे भी संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त किसान मंत्री एवं एसकेएम नेता मुकुट सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि यह देशव्यापी हड़ताल केवल मजदूरों-किसानों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मोदी सरकार की कॉरपोरेटपरस्त व सांप्रदायिक नीतियों से देश और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि काले कानून बनाकर अमेरिका की अधीनता और आर्थिक गुलामी थोपने के प्रयासों के विरुद्ध संघर्ष को और व्यापक व मजबूत बनाया जाएगा।

रसोइया यूनियन सीटू के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य एवं आशा यूनियन सीटू की प्रांतीय महामंत्री संगीता कश्यप ने चार लेबर कोड को मजदूर वर्ग को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने और शोषण बढ़ाने वाला दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने आशा, रसोइयों, शिक्षामित्रों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से किए वादे पूरे नहीं किए। 26,000 रुपये मासिक वेतन, सेवा शर्तों में सुधार और शोषण रोकने की मांगें अब तक अधूरी हैं तथा जिला स्तर पर भी शोषण जारी है।

किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री संतोष शाक्य ने खेती-किसानी के संकट के लिए मोदी-योगी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ डील कर किसानों को फांसी के फंदे पर लटकाने की तैयारी की जा रही है। एमएसपी की गारंटी, कर्जमाफी, आय दोगुनी करने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादों से सरकार मुकर गई है।

सभा को किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, बीकेयू टिकैत के जिलाध्यक्ष लवीश यादव, यूपी एमएसआरए के सुनील शर्मा, अभिषेक दुबे, किसान सभा के पूर्व अध्यक्ष विश्वराम सिंह यादव, डॉ. शौकीन सिंह, प्रेमशंकर यादव, इंद्रपाल, शिवकुमार सिंह, वैद्य विश्वराम सिंह, असित यादव, सर्वेश कमल, उमादेवी, अनीता पोरवाल, मोनू यादव, शुभदीप सूर सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। साकेत नारायण सविता ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबृजेश यादव, शकुंतला एवं अभिषेक दुबे की अध्यक्ष मंडली ने की तथा संचालन सीटू नेता अमर सिंह शाक्य ने किया। इससे पूर्व अंबेडकर चौराहे पर रोड जाम कर भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पुतला दहन किया गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने प्रदर्शन करते हुए कचहरी पहुंचकर आमसभा आयोजित की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...