विशाल विधि महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन, 203 में से 89 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

Share This

विशाल विधि महाविद्यालय, इकदिल में रोजगार मेले का आयोजन, 89 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

इटावा, 11 फरवरी 2026। जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने अवगत कराया कि जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर), इटावा के संयुक्त तत्वावधान में 11 फरवरी 2026 को विशाल विधि महाविद्यालय, इकदिल में रोजगार मेले एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले में कुल 09 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

रोजगार मेले में 203 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 89 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती आरती द्विवेदी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती आरती द्विवेदी ने उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को कंपनियों में कार्य कर अनुभव प्राप्त करना चाहिए और अपने कौशल का सही दिशा में उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में मॉडल करियर सेंटर, इटावा से यंग प्रोफेशनल दीपक कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विकास मिश्रा, महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सपना तथा महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...