राज्यसभा सांसद ने ट्रेनों के पुनः ठहराव की सदन मेें रखी माँग

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- कोरोना काल के दौरान भरथना रेलवे स्टेशन पर बन्द हुई ट्रेनों के पुनः ठहराव के सम्बन्ध में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने सदन में सभापति के समक्ष अपनी माँग रखी।

मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राज्य सभा सदन में सभापति/उपराष्ट्रपति सी0पी0 राधाकृष्णन के समक्ष जनहित की माँग रखते हुए राज्यसभा सांसद चन्द्रप्रभा उर्फ गीता शाक्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना काल के दौरान से भरथना रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, महानन्दा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का रेल मंत्रालय द्वारा ठहराव बन्द कर दिया गया है। जिससे क्षेत्रीय जनता, छात्रों, मरीजों व व्यापारियों को आवागमन सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं में बेहद परेशानियों का सामना करना पडता है तथा उनके जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड रहा है। उन्होंने सदन को बताया कि उनके द्वारा रेल मंत्रालय के अधिकारियों को पूर्व में भी उक्त जनहित की समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, किन्तु अभी तक उक्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही शून्य है। साथ ही उन्होेंने पडोसी जनपद औरैया के अछल्दा, फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों के ठहराव की माँग रखी।

आपको बताते चलें कि कोरोना काल से भरथना रेलवे स्टेशन पर उपरोक्त ट्रेनों का ठहराव समाप्त होने के बाद नगर के समाजसेवियों व विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा अनवरत रेल मंत्रालय समेत विभागीय उच्चाधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से ट्रेनों के पुनः ठहराव की माँग की जाती रही है तथा ट्रेनों के ठहराव के सम्बन्ध में वर्तमान में भी प्रयास जारी हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...