इटावा: न्यायालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान, जिला न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Share This

इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद न्यायालय एवं कचहरी परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  रजत सिंह जैन के दिशा-निर्देशन में नगर पालिका परिषद इटावा के सहयोग से संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान जिला जज  रजत सिंह जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  आरती द्विवेदी सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह न्यायिक कार्यों की गरिमा को भी बनाए रखता है।

जिला जज के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरती द्विवेदी द्वारा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी अधिवक्ता एवं सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता अधिवक्ता के साथ पूरे कचहरी परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

जहां-जहां गंदगी पाई गई, वहां तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद इटावा संतोष कुमार मिश्र को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से न्यायालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...