औचक निरीक्षण में पी.एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय कांधनी में गंभीर अव्यवस्थाएँ उजागर, प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई

Share This

 

इटावा। जनपद इटावा के विकास खण्ड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत कांधनी में संचालित पी.एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय का 05 फरवरी 2026 को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक, प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताएँ और लापरवाही सामने आईं।

निरीक्षण में शासकीय ग्रांट से संबंधित अभिलेख एवं रजिस्टर प्रस्तुत न किए जाने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता अत्यंत निम्न पाए जाने, पुस्तकालय व कम्प्यूटर लैब में अव्यवस्था, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की दयनीय स्थिति, मध्यान्ह भोजन के समय बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने, आंगनवाड़ी शौचालय बंद पाए जाने तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने जैसे कई गंभीर तथ्य उजागर हुए।

इन परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक  अहसान अहमद एवं वर्तमान प्रधानाध्यापिका  शाहीन बेगम को विद्यालय की अव्यवस्थाओं के लिए पूर्णतः उत्तरदायी ठहराया गया है। दोनों कार्मिकों का फरवरी 2026 माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, इटावा को बिना अनुमति वेतन आहरण न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त विद्यालय में प्राप्त शासकीय ग्रांट से संबंधित समस्त अभिलेख अद्यतन कराने, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की संयुक्त तकनीकी जाँच कराने तथा विद्यालय में व्यापक सुधार सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सुधारात्मक निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या पुनः लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध और भी कठोर अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...