एक सप्ताह के अन्दर अतिक्रमण हटा लें- काव्या सी (उपजिलाधिकारी)

Share This

भरथना- अतिक्रमणकारी आगामी सात दिन के अन्दर अपना स्थायी-अस्थायी नाली टू नाली अतिक्रमण हरहालत में स्वतः ही हटा लें। एक सप्ताह बाद प्रशासनिक कार्यवाही शुरू हो जायेगी।

यह निर्देश नगर में वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने व नगर की यातायात व्यवस्था कोे सुदृंढ करने के उद्देश्य से स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी काव्या सी (आई0ए0एस0) ने दिये। पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह आदि की मौजूदगी में एस0डी0एम0 काव्या सी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी दुकानस्वामी अपनी दुकान के सामने फुटपाथ पर अस्थायी अतिक्रमण करवाता है, तो अस्थायी अतिक्रमणकारी के साथ-साथ दुकानस्वामी को भी दोषी माना जायेगा और ऐसे दुकान/भवन स्वामियों के विरूद्ध एक सप्ताह बाद प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

इससे पहले पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू की सहमति पर सरोजनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर अनाधिकृत पार्किंग के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी ने पालिका प्रशासन को निर्देशित किया कि मिडिल स्कूल प्रांगण में निर्मित साइकिल स्टैण्ड को विधिवत संचालित कराया जाये। ताकि सरोजनी रोड मुख्य मार्ग पर आवागमन में सुगमता हो सके। साथ ही उन्होंने जवाहर रोड स्थित ओम कृष्णा गार्डन के बराबर में पडे मिडिल स्कूल स्थल को भी अस्थायी वाहन स्टैण्ड बनाये जाने के निर्देश दिये। वहीं नगर क्षेत्र मेें फुटपाथ पर अस्थायी रूप से लगभग 700 सब्जी विक्रेताओं को जिला पंचायत द्वारा बनाये गये सब्जी मण्डी टिनशैड मिडिल स्कूल में व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिये हैं। ताकि नगर के चहुँओर मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुदृंढ हो सके। उन्होंने कहा कि भरथना में ऑटो संचालकों के लिए ऑटो स्टैण्ड के रूप में नगर पालिका विभिन्न मार्गों पर जल्द से जल्द ऑटो स्टैण्ड संचालित कराये। उन्होंने कहा है कि चारपहिया ठेला पर व्यापार करने वाले सभी हथठेला संचालकों के नगर पालिका पंजीकरण कर सूचीबद्ध करें। ताकि प्रशासन की निगरानी में वह चल-फिरकर व्यापार कर सकें। स्थायी रूप से हथठेला खडा करके व्यापार न करें। बैठक के दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष विमल पोरवाल बण्टी, रज्जन पोरवाल, उमेश गुप्ता, इमरान खान, अंकित यादव, सदर लेखपाल विपिन कुमार, पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, सभासद पम्मी यादव, निहालुद्दीन, सुशील पोरवाल, शिवम गुप्ता, रवि पोरवाल, त्रिलोकी पोरवाल, शरद यादव, नरेन्द्र कुमार, पंकज दुबे, भीखम सिंह, जयदीप त्रिपाठी, गोविन्द रावत सहित सैकडों व्यापारियों व विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...